सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को विकास क्षेत्र बांसी स्थित पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय सोनखर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक और व्यवस्थागत स्थितियों का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को विकास क्षेत्र बांसी स्थित पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय सोनखर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक और व्यवस्थागत स्थितियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। इसके बाद डीएम ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से सीधी बातचीत की और उनसे किताबें पढ़वाकर उनकी अध्ययन क्षमता व शैक्षणिक स्तर को परखा।

जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें, ताकि उनके बौद्धिक विकास की नींव मजबूत हो सके। साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को परिसर में नियमित साफ-सफाई व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026




















