सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के ब्लॉक क्षेत्र के जोगिया से नाते पाक मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक भीषण हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मार्ग किनारे एक विशाल पेड़ में टक्कर मारते हुए एक मकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ब्लॉक क्षेत्र के जोगिया से नाते पाक मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक भीषण हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मार्ग किनारे एक विशाल पेड़ में टक्कर मारते हुए एक मकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि हादसा होने के बाद ट्रक एक अन्य पेड़ के सहारे अटक गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित मकान मालिक ने हादसे में हुए आर्थिक नुकसान और मकान की जर्जर स्थिति की जानकारी दी। घटना को लेकर ग्राम प्रधान व गांव के नागरिकों ने भारी रोष व्यक्त किया है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/aDkef9UWRB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2026












