सिद्धार्थनगर: नवीन कुमार सिंह ने संभाला नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अतिरिक्त ईओ का कार्यभार, विकास व सफाई पर रहेगा जोर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अधिशासी अधिकारी (ईओ) नवीन कुमार सिंह ने मंगलवार को शोहरतगढ़ नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अधिशासी अधिकारी (ईओ) नवीन कुमार सिंह ने मंगलवार को शोहरतगढ़ नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही अब उनके पास नगर पंचायत कपिलवस्तु के साथ-साथ शोहरतगढ़ नगर पंचायत की भी कमान रहेगी। कार्यभार ग्रहण करने पर नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

विकास और जनसुविधाओं पर रहेगा विशेष ध्यान
पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए ईओ नवीन कुमार सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट व प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा।

लंबित कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश
ईओ ने कहा कि नगर पंचायत में जारी विकास कार्यों की समीक्षा कर उनकी प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी और लंबित पड़े कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा आम नागरिकों की शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को पूरी जवाबदेही और जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, सफाई नायक श्रीनिवास, लिपिक कमलेश कुमार गुप्ता, लिपिक बीडी कसौधन, सफाई नायक मनोज चौहान, अक्षय कसौधन, मलखान वरुण, अंकित गुप्ता और शनि वरुण सहित नगर पंचायत के तमाम कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.