सिद्धार्थनगर: थाना शोहरतगढ़ पुलिस और SSB ने स्कूली बच्चों के संग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद केआजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना शोहरतगढ़ पुलिस और 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने जब्बार शोहरत अली पब्लिक स्कूल (पिपरा कोटिया बाजार) के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद केआजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना शोहरतगढ़ पुलिस और 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने जब्बार शोहरत अली पब्लिक स्कूल (पिपरा कोटिया बाजार) के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

सुरक्षा बलों व बच्चों के समन्वय को लोगों ने सराहा
इस देशभक्तिपूर्ण तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को अपने-अपने घरों पर गौरव के साथ तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए प्रेरित करना था। यात्रा का कुशल नेतृत्व पुलिस चौकी कोटिया के उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह और एसएसबी के कंपनी कमांडर नीरज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

हाथों में तिरंगा थामे जब्बार शोहरत अली पब्लिक स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के नारों के साथ कोटिया बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया।

ध्वज संहिता और नियमों के प्रति किया जागरूक
यात्रा के दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और राहगीरों से संवाद कर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। साथ ही लोगों को तिरंगे के सम्मान और ध्वज संहिता (तिरंगा फहराने के नियमों) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूली बच्चों के इस अभूतपूर्व उत्साह और सुरक्षा बलों की इस पहल की स्थानीय जनता ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.