महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चौक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मु०अ०सं० 136/26, धारा 76, 65(1), 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नरेन्द्र (उम्र करीब 58 वर्ष) पुत्र स्व० मोटेईल गुप्ता, निवासी ग्राम पल्टा बसवार (थाना चौक, जनपद महराजगंज) को चौक थाना क्षेत्र से दोपहर करीब 1:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बुजमान यादव और कांस्टेबल निजाम शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/aDkef9UWRB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2026












