महराजगंज: थाना चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट व धमकी के मामले में वारंटी अभियुक्ता रम्भा देवी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

घर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ता रम्भा देवी (उम्र करीब 45 वर्ष) पत्नी नाथे, निवासी ग्राम धर्मपुर (थाना चौक, जनपद महराजगंज) के विरुद्ध थाना चौक पर मु०अ०सं० 213/2024 (धारा 323, 504, 506 भादवि) दर्ज था, जिसमें न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।

थाना चौक पुलिस टीम ने मंगलवार (11 अगस्त 2026) को अपराह्न करीब 3:25 बजे अभियुक्ता के निवास स्थान ग्राम धर्मपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक व वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्ता को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक रेखा वर्मा, महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव, रिक्रूट महिला कांस्टेबल आश्वी सैनी, कांस्टेबल राजेश चौहान, कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव तथा कांस्टेबल अभय सिंह शामिल रहे।

थाना चौक पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने और वारंटी/वांछित अभियुक्तों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.