महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अपराधियों की धरपकड़ व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अपराधियों की धरपकड़ व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देश व क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित बिहार निवासी दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गश्त के दौरान हुई गिरफ्तारी
महिला उप-निरीक्षक प्रियंका मौर्य, महिला कांस्टेबल प्राची वर्मा और अन्तिमा वर्मा की टीम ने मु०अ०सं० 115/2026 (धारा 303(2), 317(2) BNS) से संबंधित दोनों अभियुक्ताओं को 10 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान आरती माझी (उम्र लगभग 30 वर्ष) पत्नी सुलाक माझी, निवासी नरकटियागंज (बिहार) तथा चन्द्रमुखी (उम्र लगभग 25 वर्ष) पत्नी राजा माझी, निवासी अखाड़ा घाट (थाना मुजफ्फरपुर, बिहार) के रूप में हुई है।
नकदी व कागजात बरामद
पुलिस टीम ने अभियुक्ताओं के कब्जे से ₹12,400 की नकदी (500 के 24 नोट, 200 का 1 नोट, 100 के 2 नोट), एक चाकलेटी रंग का पर्स, एक निर्वाचन कार्ड तथा एक फोटो बरामद किया है।
ठूठीबारी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार दोनों महिला अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक व विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/aDkef9UWRB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2026













