पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपित लखनऊ से गिरफ्तार

महराजगंज

परतावल/महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपित को लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपित को लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने मु.अ.सं. 133/2026 में वांछित आरोपित बाबू कुशवाहा उर्फ शिवम कुशवाहा (25) पुत्र रामरतन कुशवाहा, निवासी वार्ड नंबर नौ परिहारपुरा, नदीगांव, थाना नदीगांव, जनपद जालौन को सोमवार को थाना आलमबाग, लखनऊ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आरोपित के विरुद्ध श्यामदेउरवां थाने में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1), 108 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध नदीगांव थाने में वर्ष 2023 में मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज व धमकी से संबंधित मुकदमा तथा सीसामऊ थाना, कानपुर नगर में वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद और महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह शामिल रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.