बुलंदशहर: अरनिया में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार ने तीन को रौंदा; दो महिलाओं की मौत, बालिका गंभीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अरनिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। बुलंदशहर से अलीगढ़ की ओर जा रही एक अनियंत्रित ऑल्टो कार ने खेत से काम करके पैदल घर लौट रही दो महिलाओं और एक बालिका को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अरनिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। बुलंदशहर से अलीगढ़ की ओर जा रही एक अनियंत्रित ऑल्टो कार ने खेत से काम करके पैदल घर लौट रही दो महिलाओं और एक बालिका को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालिका को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में ऑल्टो कार का चालक भी घायल हुआ है, जिसे पुलिस की निगरानी में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की विधिक जांच में जुटी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.