महराजगंज:नौतनवा में शराब भट्ठी के सामने चबूतरे पर मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

नौतनवा

महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक देशी शराब भट्ठी के सामने चबूतरे पर 42 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक देशी शराब भट्ठी के सामने चबूतरे पर 42 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सुबह तक सड़कों पर घूमता देखा गया युवक 11 बजे मृत अवस्था में पाया गया, जिससे स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मृतक पिछले लगभग 20 वर्षों से क्षेत्र की एक स्थानीय चाय की दुकान पर काम कर रहा था। रविवार दोपहर अचानक उसका शव चबूतरे पर पड़े होने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को तुरंत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृत्यु के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस प्रशासन ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की हर पहलू से गहनता से जांच जारी है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.