बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के ग्राम नारऊ में हुई किसान की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के साथ छतारी पुलिस और स्वाट देहात टीम की मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के ग्राम नारऊ में हुई किसान की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के साथ छतारी पुलिस और स्वाट देहात टीम की मुठभेड़ हो गई। मदनपुर गेट के समीप हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान की फायरिंग
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम हत्या के आरोपी अभिषेक उर्फ बल्लू और रवि कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद करने मदनपुर गेट के पास पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अभिषेक के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी रवि को भी पुलिस ने मौके से धर दबोचा।
अवैध तमंचा, चाकू और ईको कार बरामद
पुलिस ने मौके से एक तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक ईको कार बरामद की है। घायल आरोपी अभिषेक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीती शुक्रवार रात क्षेत्र के गांव नारऊ निवासी किसान आनंद स्वरूप शर्मा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई की पत्नी संतोष देवी की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की तत्परता से दोनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी 40 वर्षीय मोनू को पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एडीजी भानु प्रताप द्वारा 24 घंटे पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। pic.twitter.com/5k6XvqYFEZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












