बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र में 8 और 9 अगस्त की मध्य रात्रि पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू मारा गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र में 8 और 9 अगस्त की मध्य रात्रि पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू मारा गया। आरोपी पर हाल ही में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप था। इस कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छपरावत के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस बुलंदशहर-गुलावठी रोड पर छपरावत गांव के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाशों की गोलीबारी में स्वाट टीम के उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार घायल हो गए। वहीं, गुलावठी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा और सिकंदराबाद प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बाल-बाल बच गए।
जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश, अस्पताल में मौत
पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां से बदमाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
50 हजार का इनामी था मृतक मोनू
मृतक बदमाश की पहचान मोनू पुत्र राकेश, निवासी ग्राम फतेहपुर जादौन (थाना चोला, बुलंदशहर) के रूप में हुई है।
आपराधिक इतिहास 1 अगस्त 2026 को थाना ककोड़ पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या (BNS की धारा 103(1), 238, 65(2) व पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज हुआ था। मोनू इस मामले में मुख्य आरोपी था। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, जीआरपी बरेली और जीआरपी अलीगढ़ के विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।01 पिस्टल (32 बोर) मय 02 मैगजीन,भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस,01 बिना नंबर प्लेट की स्पलेंडर बाइक बरामदगी की गयी है। पुलिस द्वारा फरार दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगातार कॉम्बिंग की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी 40 वर्षीय मोनू को पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एडीजी भानु प्रताप द्वारा 24 घंटे पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। pic.twitter.com/5k6XvqYFEZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












