महराजगंज:निचलौल-झुलनीपुर नहर मार्ग पर बाइक और साइकिल की भीषण भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल-झुलनीपुर नहर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-झुलनीपुर नहर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और साइकिल के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और साइकिल दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.