मऊ
मऊ न्याय की आस में भटक रहे एक लाचार पिता की पीड़ा का दिल दहला देने वाला मामला मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ न्याय की आस में भटक रहे एक लाचार पिता की पीड़ा का दिल दहला देने वाला मामला मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में सामने आया है। मधुबन तहसील क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी बब्बन राजभर अपने दिव्यांग बेटे नीतीश कुमार को कंधे पर बैठाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई।
अक्टूबर 2025 से काट रहे दफ्तरों के चक्कर
पीड़ित बब्बन राजभर का आरोप है कि उनकी जमीन पर दबंगों का कब्जा है, जिसे छुड़ाने के लिए वे अक्टूबर 2025 से लगातार तहसील से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
पैमाइश के बाद भी नहीं मिला कब्जा पीड़ित ने बताया कि कई बार शिकायत करने पर कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे और जमीन की नाप-जोख भी की, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जमीन का कब्जा नहीं दिलाया गया।
बढ़ती आर्थिक व मानसिक परेशानी बब्बन राजभर का कहना है कि बेटे की दिव्यांगता के कारण उसकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है। जमीन पर कब्जा न मिलने और दफ्तरों की दौड़-भाग से परिवार की आर्थिक स्थिति जर्जर हो चुकी है, जिससे बेटे के पालन-पोषण में भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
कलेक्ट्रेट परिसर में भावुक हुए लोग
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे जब लाचार पिता अपने दिव्यांग बेटे को कंधे पर उठाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, तो कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग इस मार्मिक दृश्य को देखकर भावुक हो उठे।
निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग
पीड़ित पिता ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, तहसील प्रशासन की ढिलाई पर संज्ञान लेने और जल्द से जल्द उनकी जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर न्याय प्रदान करने की गुहार लगाई है।
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के नए निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/Kf71t17A4v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













