बुलंदशहर:ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव की माताजी का निधन, दिल्ली में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

बुलंदशहर/डिबाई

पत्रकारिता जगत और बुलंदशहर जनपद से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव की पूज्य माताजी का शुक्रवार को दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

पत्रकारिता जगत और बुलंदशहर जनपद से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव की पूज्य माताजी का शुक्रवार को दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार जारी था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

माताजी के निधन का दुखद समाचार मिलते ही पूरे जिले के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक हस्तियों और राजघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों व साथी पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ठाकुर विजय राघव व उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

साथी पत्रकारों ने कहा कि ठाकुर विजय राघव जी अपने मिलनसार स्वभाव और सक्रिय पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

तमाम गणमान्य लोगों और पत्रकारों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.