दानपुर (बुलंदशहर)
बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र स्थित हनुमान चौराहा पर व्याप्त भारी गंदगी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र स्थित हनुमान चौराहा पर व्याप्त भारी गंदगी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। चौराहे के खुले स्थानों पर पसरे कचरे और सड़कों पर जमा गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में तीव्र दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नियमित सफाई न होने से बिगड़े हालात
स्थानीय ग्रामीण सुखबीर सिंह, केरल सिंह, राधेश्याम, पवन कश्यप और रामजीलाल ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से नियमित सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, जिसके चलते स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।
ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कह गंदगी और दूषित जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल
एक तरफ सरकार ‘स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी तरफ हनुमान चौराहे पर प्रशासनिक अनदेखी के चलते गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
सफाई और जलभराव के स्थायी समाधान की मांग
क्षेत्रवासियों ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम पंचायत से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कूड़ा हटवाने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की जोरदार मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो लोगों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर पड़ेगा।
बस्ती जनपद के रिठिया-ससारपुर मार्ग के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। pic.twitter.com/rMtanga3pI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












