सीतापुर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की सेवता विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञान तिवारी और उनकी डॉक्टर बेटी गरिमा तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर की सेउता विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञान तिवारी और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वैवाहिक विज्ञापनों और फर्जी पहचान के जरिए करीब 25 महिलाओं को धोखा देकर शादी करने और करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी अनुज त्रिवेदी के साथ विधायक ज्ञान तिवारी ने सार्वजनिक रूप से सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया है।
विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी डॉक्टर बेटी प्रज्ञा तिवारी के साथ सोशल मीडिया (फेसबुक लाइव) पर आकर अपना दर्द बयां किया। बातचीत के दौरान विधायक और उनकी बेटी कैमरे के सामने ही भावुक होकर रो पड़े।
बस्ती जनपद के रिठिया-ससारपुर मार्ग के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। pic.twitter.com/rMtanga3pI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












