बलिया
लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश में इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ स्थित उनके आवास पर लाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश में इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ स्थित उनके आवास पर लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती खुद पहुंचीं और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मायावती काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने दिवंगत विधायक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विधायक के बेटे को सांत्वना देते हुए मायावती ने कहा कि पूरा बसपा परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने कहा उमाशंकर सिंह मुझे अपनी सगी बहन मानते थे और हर साल रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने आते थे। राजनीति में कई लोगों ने साथ छोड़ा, लेकिन उन्होंने कभी धोखा नहीं दिया।” मायावती ने यह भी घोषणा की कि यदि परिवार की इच्छा होगी तो वह उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ने का पूरा अवसर देंगी और उन्हें वही सम्मान दिलाएंगी जो उमाशंकर सिंह को प्राप्त था।
गौरतलब है कि 55 वर्षीय उमाशंकर सिंह लंबे समय से ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने बुधवार शाम दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। उनका अंतिम संस्कार बलिया स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा सिंह, बेटी यामिनी और बेटा प्रिंस युकेश हैं।
मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। दुखों और उपेक्षा के बीच अंतिम सांस लेने वाले शिवचरण पिछले तीन सालों से इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हो चुका था। pic.twitter.com/JBmoBDmDrQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026












