बिजनौर
बिजनौर जनपद के धामपुर के मोहल्ला कुरेशियान ग्राम नींदडू में गुरुवार सुबह रास्ते में सब्जी की बोरियां रखने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाकू मारकर अपने 60 वर्षीय चाचा की हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के धामपुर के मोहल्ला कुरेशियान (ग्राम नींदडू) में गुरुवार सुबह रास्ते में सब्जी की बोरियां रखने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाकू मारकर अपने 60 वर्षीय चाचा की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आया मृतक का बेटा भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कुरेशियान निवासी इकबाल अहमद (60) पुत्र पीरु सब्जी बेचने का काम करते थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह मंडी से सब्जी लेकर लौटे और बोरियों को घर के बाहर गली में रख दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे उनके भतीजे ने रास्ते में सब्जी रखने का विरोध किया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर भतीजे ने इकबाल अहमद के सीने में चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पिता को बचाने दौड़े 20 वर्षीय बेटे बिलाल पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इकबाल अहमद को मृत घोषित कर दिया और बिलाल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धामपुर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आरोपी भतीजे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। दुखों और उपेक्षा के बीच अंतिम सांस लेने वाले शिवचरण पिछले तीन सालों से इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हो चुका था। pic.twitter.com/JBmoBDmDrQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026












