महराजगंज: बेलवाकाजी पुल पर मोरंग लदा ट्रेलर पलटा, रेलिंग टूटी; रात में बैट्री और सामान चोरी होने का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के बागापार चौकी अंतर्गत बेलवाकाजी पुल पर मंगलवार देर रात मोरंग-बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की उत्तरी रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के बागापार चौकी अंतर्गत बेलवाकाजी पुल पर मंगलवार देर रात मोरंग-बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की उत्तरी रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार कराया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर संख्या UP 53 HT 8927 बागापार की ओर से फुरसतपुर जा रहा था। रात करीब 11 बजे बेलवाकाजी पुल पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही बागापार चौकी पुलिस, डायल-112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ट्रेलर के नीचे किसी व्यक्ति के दबे होने की आशंका में पुलिस ने लगभग एक घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन संबंधित व्यक्ति के सकुशल घर पहुंचने की पुष्टि के बाद राहत की सांस ली।

बुधवार सुबह चालक (निवासी विजयपुर, थाना चौक) ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात लोग वाहन की बैट्री और अन्य सामान चोरी कर ले गए। बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.