बुलंदशहर: एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही और अनुशासनहीनता में 5 पुलिसकर्मी निलंबित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अनुशासनहीनता, कदाचार और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अनुशासनहीनता, कदाचार और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी ने थाना गुलावठी पर तैनात कांस्टेबल अंकुर मलिक, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार तथा हेड कांस्टेबल जितेंद्र कसाना को अनुशासनहीनता एवं कदाचार के गंभीर आरोपों में निलंबित किया है।

वहीं दूसरी ओर, थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के निजामपुर में हुई फायरिंग की घटना में ढिलाई और लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुबोध प्रताप सिंह और बीट आरक्षी राहुल वशिष्ठ पर गाज गिरी है। दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.