कांवड़ यात्रा सुरक्षा: बुलंदशहर में CO नगर प्रखर पाण्डेय ने पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय ने थाना प्रभारी कोतवाली देहात रविरतन सिंह तथा यातायात प्रभारी राजपाल सिंह तोमर के साथ भूड़ चौराहे से चौकी क्षेत्र बराल तक कांवड़ मार्ग का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय ने थाना प्रभारी कोतवाली देहात रविरतन सिंह तथा यातायात प्रभारी राजपाल सिंह तोमर के साथ भूड़ चौराहे से चौकी क्षेत्र बराल तक कांवड़ मार्ग का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर स्थापित अस्थायी पुलिस चौकियों एवं पिकेटों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। भ्रमण के समय मार्ग से होकर गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई।

क्षेत्राधिकारी नगर ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को मुस्तैदी से तैनात रहने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने और सुरक्षा के दृष्टिगत निरंतर सतर्कता बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.