मेरठ
मेरठ नेटग्रिड नई दिल्ली एवं मुख्यालय स्तर से निर्गत निर्देशों के अनुपालन में माह जुलाई में नेटग्रिड के ‘गाण्डीव पोर्टल’ का सर्वाधिक प्रयोग करने वाले उत्तर प्रदेश के शीर्ष 5 अधिकृत अधिकारियों में मेरठ परिक्षेत्र ने बाजी मारी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ नेटग्रिड नई दिल्ली एवं मुख्यालय स्तर से निर्गत निर्देशों के अनुपालन में माह जुलाई में नेटग्रिड के ‘गाण्डीव पोर्टल’ का सर्वाधिक प्रयोग करने वाले उत्तर प्रदेश के शीर्ष 5 अधिकृत अधिकारियों में मेरठ परिक्षेत्र ने बाजी मारी है।
इस सूची में मेरठ रेंज के प्रखर पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर जनपद बुलन्दशहर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अभिजीत कुमार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मेरठ ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रेंज का मान बढ़ाया है।
दोनों अधिकारियों के इस उत्कृष्ट कार्य और समर्पण की पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।नैथानी ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराध नियंत्रण व प्रभावी पुलिसिंग के लिए गाण्डीव पोर्टल का अधिक से अधिक प्रयोग करने के निर्देश जारी किए हैं।
मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। दुखों और उपेक्षा के बीच अंतिम सांस लेने वाले शिवचरण पिछले तीन सालों से इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हो चुका था। pic.twitter.com/JBmoBDmDrQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026













