बुलंदशहर: मुकेश हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत दाऊदपुर में हुए चर्चित मुकेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और हत्याकांड के नामजद आरोपियों अनिल व जितेश के बीच हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत दाऊदपुर में हुए चर्चित मुकेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और हत्याकांड के नामजद आरोपियों अनिल व जितेश के बीच हुई तीखी मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोला थाना पुलिस और स्वाट टीम आरोपी बदमाशों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद करने के लिए दाऊदपुर क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान झाड़ियों में छुपाकर रखे गए असलहों को निकालते ही बदमाशों ने अचानक पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश अनिल और जितेश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.