बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदपुर गांव में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत पर टहल रहे 50 वर्षीय किसान मुकेश सोलंकी की कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर निर्मम हत्या कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदपुर गांव में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत पर टहल रहे 50 वर्षीय किसान मुकेश सोलंकी की कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने किसान पर लगातार तीन राउंड फायर किए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और एसपी सिटी अभिषेक प्रताप भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
वारदात के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारों की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। गांव में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













