लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के थाना क्षेत्र अंतर्गत बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त और चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना क्षेत्र अंतर्गत बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त और चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय पट्टी पटवारा की रसोई का दरवाजा काटकर दो भरे गैस सिलेंडर, गैस भट्टी, बर्तन और अन्य सामग्री चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।
सोमवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो कटा हुआ दरवाजा और सामान गायब देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू की।
गौरतलब है कि महज एक सप्ताह पूर्व पास के प्राथमिक विद्यालय धौबिनपुरवा में भी चोरी की वारदात हुई थी, जिसका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। एक हफ्ते के भीतर लगातार दूसरे स्कूल को निशाना बनाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और दोनों चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026












