जौनपुर
जौनपुर वाराणसी-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैनुद्दीनपुर गांव के समीप निर्माणाधीन बाईपास के अंडरपास-122 के पास फैली बदहाली को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वाराणसी-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैनुद्दीनपुर गांव के समीप निर्माणाधीन बाईपास के अंडरपास-122 के पास फैली बदहाली को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क पर जमा कीचड़ और मलबे से आक्रोषित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के त्वरित हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद ही विरोध समाप्त हुआ और काम दोबारा शुरू हो सका।
ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही से मार्ग पूरी तरह दलदल बन चुका है। ग्रामीण अजीत सिंह, प्रमोद यादव और विनोद प्रजापति ने बताया कि पिछले एक महीने से कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। आए दिन हादसे हो रहे हैं और शनिवार सुबह भी कई बच्चे फिसलकर गिर गए।
घटना की सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के हाईवे मैनेजर गोपाल कृष्ण बेंद्रे ने ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने लगातार बारिश को जलभराव का कारण बताते हुए जल्द ही सड़क पर गिट्टी (जीएसबी) डलवाकर मार्ग दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने धरना खत्म किया। इस मौके पर डॉ. लालबहादुर यादव, अजीत सिंह, राहुल यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













