महराजगंज: सावन के पहले सोमवार पर इटहिया शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नेपाल से भी पहुंचे श्रद्धालु

महराजगंज

जनपद महराजगंज के सावन माह के प्रथम सोमवार पर जिले के प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सावन माह के प्रथम सोमवार पर जिले के प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं।

इस अवसर पर महराजगंज के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा पड़ोसी देश नेपाल से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु इटहिया धाम पहुंचे। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र व धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और बैरिकेडिंग के माध्यम से कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था बनाई गई। मंदिर समिति एवं स्वयंसेवकों ने पेयजल और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। मान्यता के अनुसार, सावन के पहले सोमवार बाबा भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.