बुलंदशहर: खेडिया से बामनी होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग का पक्का चकमार्ग बनने की तैयारी, ग्रामीणों में खुशी की लहर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के खेडिया से बामनी होते हुए मुजफ्फरनगर तक पक्का चकमार्ग बनने की तैयारी शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के खेडिया से बामनी होते हुए मुजफ्फरनगर तक पक्का चकमार्ग बनने की तैयारी शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से इस कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग की जा रही थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में भीषण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों के अनुसार, पक्का चकमार्ग बनने से खेतों तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा और कृषि कार्यों में समय की भी बचत होगी। इसके अलावा, आसपास के गांवों के बीच संपर्क मार्ग बेहतर होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होकर समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.