महराजगंज: दोस्तों के साथ गए 17 वर्षीय किशोर की रोहिन नदी में मौत, परिजनों के हंगामे के बाद जांच टीम गठित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र स्थित रोहिन नदी से 17 वर्षीय तरुण उर्फ आशीष का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र स्थित रोहिन नदी से 17 वर्षीय तरुण उर्फ आशीष का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव का निवासी था, जो अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे घूमने गया था।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, तरुण की मौत नदी में डूबने से बताई जा रही है। हालांकि, परिजनों ने इस घटना पर गहरा संदेह व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए शव को घर पर रखकर करीब 8 घंटे तक जमकर विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे मौके पर भारी तनाव की स्थिति बनी रही।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ नौतनवा बसंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सीओ ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की है। इसमें परसामलिक, नौतनवा, पुरन्दरपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम शामिल है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.