बुलंदशहर
जनपद बुलंदशहर के सावन माह के उपलक्ष्य में अलीगढ़ जिले के हंटर बाग क्षेत्र से आए शिवभक्त अनूपशहर के जेपी गंगा घाट से 151 किलो गंगाजल लेकर अपने गांव के लिए रवाना हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के सावन माह के उपलक्ष्य में अलीगढ़ जिले के हंटर बाग क्षेत्र से आए शिवभक्त अनूपशहर के जेपी गंगा घाट से 151 किलो गंगाजल लेकर अपने गांव के लिए रवाना हुए। दानपुर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार और लव कुश ने शिवभक्तों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनके लिए जलपान की व्यवस्था कराई। 151 किलो का भारी गंगाजल उठाकर यात्रा कर रहे शिवभक्तों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
शिवभक्तों ने बताया कि वे अटूट श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए यह यात्रा तय कर रहे हैं। क्षेत्र में इतने विशाल गंगाजल की कांवड़ यात्रा कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













