बड़ौत: सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न; 35 में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बागपत

बागपत तहसील बड़ौत में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी बागपत की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। सीडीओ ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत तहसील बड़ौत में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी बागपत की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। सीडीओ ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

विद्युत व चकबंदी विभाग से जुड़ी रहीं अधिकतर शिकायतें
आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के लोगों ने उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इस दौरान ज्यादातर शिकायतें विद्युत विभाग, चकबंदी विभाग और स्थानीय पुलिस कोतवाली से संबंधित रहीं। तहसील परिसर में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को स्थानांतरित कर दिया गया।

तमाम प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम बालकृष्ण सिंह, तहसीलदार श्वेताभ सिंह, सीओ अंशु जैन, सीएचसी बड़ौत प्रभारी डॉ. विजय कुमार गर्ग, नगर पालिका परिषद बड़ौत के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक, नायब तहसीलदार, कानूनगो, क्षेत्र के लेखपाल और तहसील के कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.