मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, अतिरिक्त फोर्स व सीसीटीवी निगरानी के दिए निर्देश

हापुड़

हापुड़ जनपद के श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में शनिवार को मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपनिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने मोदीपुरम स्थित कंट्रोल रूम, अस्थायी पुलिस चौकी तथा पल्लवपुरम कांवड़ मार्ग का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सीसीटीवी कैमरों और वायरलेस संचार को मजबूत करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कैमरों की फीड जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ मार्ग की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। उन्होंने वायरलेस संचार को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के पास चालू हालत में वायरलेस सेट होना अनिवार्य है।

मार्ग पर सांकेतिक बोर्ड व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आदेश

डीआईजी ने कांवड़ मार्ग के सभी कटों पर सांकेतिक बोर्ड लगाने, झाड़ियों की कटाई कराने और संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही मोदीपुरम और पल्लवपुरम जैसे प्रमुख स्थानों पर रिजर्व पुलिस बल रखने के आदेश दिए।

महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और नियमित गश्त पर जोर

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने तथा लाउड हेलर के जरिए लगातार घोषणाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ के साथ नियमित गश्त करने की हिदायत दी।

इस दौरान एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.