हापुड़: शुरू हुई मुफ्त ई-एम्बुलेंस सेवा, मरीजों को समय पर मिलेगा अस्पताल; सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हापुड़

हापुड़ जनपद केआपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रोटरी क्लब हापुड़ प्लेटिनम और रोटरी क्लब हापुड़ एलीट के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त ई-एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद केआपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रोटरी क्लब हापुड़ प्लेटिनम और रोटरी क्लब हापुड़ एलीट के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त ई-एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचाकर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।

सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत

कोठी गेट स्थित महिला अस्पताल परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने ई-एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी गंभीर मरीज के लिए समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण होता है और यह सेवा कई अनमोल जिंदगियां बचाने में मददगार साबित होगी।

संजीवनी हॉस्पिटल के नेतृत्व में होगा संचालन

इस मुफ्त ई-एम्बुलेंस सेवा का संचालन गढ़ रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा डॉ. प्रियंक अग्रवाल के नेतृत्व में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी और विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो आर्थिक तंगी के कारण आपात स्थिति में एम्बुलेंस या परिवहन की व्यवस्था करने में असमर्थ रहते हैं।

सामाजिक संगठनों की भागीदारी को सराहा

सीएमओ डॉ. आहूजा ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में सामाजिक संगठनों का सहयोग अत्यंत सराहनीय है। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने भी दोहराया कि जनसेवा ही संस्था का मूल ध्येय है और भविष्य में भी स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर विनीत अग्रवाल, पारित अग्रवाल, सचिन गुप्ता, विनीत जिंदल, वैभव गुप्ता, संदीप अग्रवाल सहित दोनों क्लबों के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.