बुलंदशहर: नाले में बही 4 साल की बच्ची चारू का 4 दिन बाद मिला शव, रेस्क्यू टीम को किया गया सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान नाले में गिरकर बही मासूम बच्ची चारू का शव चार दिनों के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान नाले में गिरकर बही मासूम बच्ची चारू का शव चार दिनों के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया है। ड्रोन कैमरे की मदद से बच्ची का शव काली नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौरतलब है कि विगत चार दिनों से एनडीआरएफ एसडीआरएफ (SDRF), पीएसी फ्लड टीम, स्थानीय गोताखोरों, फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। नदी और नालों के विशाल जलस्तर और जलकुंभी के कारण तलाशी अभियान में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। अंततः आज ड्रोन तकनीक की मदद से सफलता प्राप्त हुई।

मासूम की तलाश में दिन-रात एक करने वाली रेस्क्यू टीमों के अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की गई है।

जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बुलंदशहर ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड टीम तथा स्थानीय गोताखोरों की टीम को इस कठिन और निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन को निष्ठापूर्वक चलाने के लिए सम्मानित किया।बुलंदशहर: नाले में बही 4 साल की बच्ची चारू का 4 दिन बाद मिला शव, रेस्क्यू टीम को किया गया सम्मानित

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.