सिद्धार्थनगर:कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एंड साउंड शो व विपश्यना पार्क का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की शिरकत

सिद्धार्थनगर

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को सिद्धार्थनगर जनपद के ऐतिहासिक स्थल कपिलवस्तु का दौरा किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को सिद्धार्थनगर जनपद के ऐतिहासिक स्थल कपिलवस्तु का दौरा किया। यहां पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कपिलवस्तु स्तूप पर ‘लाइट एंड साउंड शो’ और ‘विपश्यना पार्क’ का विधिवत पूजन व शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्तूप की परिक्रमा की, बौद्ध भिक्षुओं (भन्तेगणों) से संवाद किया और पर्यटन सुविधा केंद्र पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की और मासूम बच्चों को अन्नप्राशन कराया।

समारोह की शुरुआत में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत और शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक ‘कपिलवस्तु गीत’ प्रस्तुत किया। इसके बाद सिद्धार्थनगर की पहचान ‘काला नमक चावल’ और ‘भगवान बुद्ध’ के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सभी मंचासीन अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का संबोधन

विकास और सीएसआर योजना: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और सीएसआर (CSR) फंड के माध्यम से देश भर में बुनियादी ढांचे का कायाकल्प हो रहा है।

नारी शक्ति का सम्मान: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कर गांवों को ओडीएफ बनाया गया।

कल्याणकारी योजनाएं: देश में अब तक 4 करोड़ पीएम आवास बनाए जा चुके हैं और 3 करोड़ नए आवासों का संकल्प लिया गया है। 2014 तक देश में महज 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत 12 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

ऊर्जा संकट पर राहत: वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की स्थिति सामान्य है। एक्साइज ड्यूटी घटाकर आम जनता को राहत दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा मांगी गई विकास परियोजनाओं को जल्द स्वीकृति दी जाएगी।

सांसद जगदम्बिका पाल: उन्होंने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वैश्विक तेल संकट के बावजूद भारत में ईंधन की आपूर्ति निर्बाध रही। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हर घर को गैस पाइपलाइन से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। बुद्ध के अवशेषों को वापस भारत लाने का ऐतिहासिक कार्य भी केंद्र सरकार ने किया है।

विधायक श्यामधनी राही: उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिले सिद्धार्थनगर में लाइट एंड साउंड शो और विपश्यना पार्क का शुरू होना पर्यटन व विकास को नई ऊंचाई देगा। गौतम बुद्ध ने अपने जीवन के शुरुआती 29 वर्ष इसी पावन धरती पर व्यतीत किए थे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.