सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के सरोजनीनगर (मुडिला) गांव में गणेश चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के सरोजनीनगर (मुडिला) गांव में गणेश चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने पत्नी पर अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने शव रखकर करीब एक घंटे तक जोरदार प्रदर्शन और सड़क जाम किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गणेश चौहान के परिजनों का आरोप है कि गणेश की पत्नी कमलावती और उसके कथित प्रेमी श्यामसुंदर तिवारी ने मिलकर पहले उनके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी।
घटना के विरोध में परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर और निष्पक्ष जाँच का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जाँच तेज़ कर दी है। पुलिस का कहना है
परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएँगे, उनके अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













