बुलंदशहर: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर अहमदगढ़ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 100 वाहनों के चालान

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना अहमदगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जनपद बुलंदशहर के आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना अहमदगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशों के अनुपालन में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

थाना परिसर के पास चला चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

थाना परिसर के समीप चलाए गए इस सघन अभियान के दौरान पुलिस बल ने संदिग्ध दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की रुकवाकर गहन तलाशी ली। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 100 वाहनों के ई-चालान काटे गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पुलिस गश्त

थाना प्रभारी निरीक्षक विशंभर दयाल गंगवार ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर कस्बे और आसपास के संवेदनशील गांवों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। नियमित चेकिंग और सतर्कता का उद्देश्य यही है कि कांवड़िया सुरक्षित माहौल में अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

आमजन से पुलिस सहयोग की अपील

अहमदगढ़ पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने की अपील की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.