महराजगंज
महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल बिजली के पोल से टकरा गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरपुर खुर्द निवासी केशव यादव पुत्र अपनी मोटरसाइकिल से मिठौरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रास्ते में मधुबनी गैस एजेंसी के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि केशव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस और निजी साधनों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद केशव यादव को मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव और परिजनों तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। खुशहाल माहौल पल भर में मातम में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।
#महराजगंज जनपद के थाना फरेन्दा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ संपत्ति और जमीनी विवाद के चलते एक शिक्षामित्र बहू ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि महिला ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। pic.twitter.com/iRrd5bBzKh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












