सिद्धार्थनगर: खेसरहा पुलिस की बड़ी सफलता, यूपीआई फ्रॉड के शिकार पीड़ित के वापस कराए ₹2,550

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम और क्राइम रिकवरी अभियान के तहत खेसरहा पुलिस व साइबर सेल टीम को एक और सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम और क्राइम रिकवरी अभियान के तहत खेसरहा पुलिस व साइबर सेल टीम को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित की पूरी राशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी है।

यूपीआई  के जरिए हुई थी ठगी

ग्राम तुर्सिया (थाना खेसरहा) निवासी आवेदक महेश कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश ने 26 जुलाई को एनसीआरपी पोर्टल (शिकायत संख्या: 33107260182123) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उनके साथ यूपीआई के माध्यम से ₹2,550 का साइबर फ्रॉड हो गया है।

त्वरित कार्रवाई से खाते में लौटी रकम

मामले का संज्ञान लेते हुए खेसरहा थाना साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक से तत्काल संपर्क कर समन्वय स्थापित किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 31 जुलाई 2026 को जालसाजी का शिकार हुई पूरी ₹2,550 की धनराशि पीड़ित महेश कुमार के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। पीड़ित ने अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

रिकवरी कराने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी रवि प्रताप सिंह सेंगर, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, रिक्रूट आरक्षी नीरज कुमार और महिला कांस्टेबल रम्भा यादव शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.