हापुड़: देहात पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 9 गाड़ियां बरामद

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें, 1 स्कूटी, अवैध तमंचा और चाकू बरामद किया गया है।

रावली पुल के पास चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान के तहत हापुड़ देहात पुलिस रावली पुल के समीप सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की। कड़ाई से की गई पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 9 दोपहिया वाहन बरामद किए।

NCR और आसपास के जिलों से चुराते थे गाड़ियां

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर और आसपास के विभिन्न जनपदों से दोपहिया वाहन चुराते थे और उन्हें औने-पौने दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

अमरोहा के रहने वाले हैं दोनों शातिर बदमाश
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है

जीशान पुत्र उस्मानमूल निवासी: कशेरुआ, थाना गजरौला (अमरोहा), हाल निवासी: जाकिर कॉलोनी मेरठ

मोनू उर्फ बब्बन (पुत्र सुरेश) निवासी: साहबपुर, थाना गजरौला (अमरोहा)।

दर्जनभर जिलों में दर्ज हैं 36 से अधिक मुकदमे: सीओ

क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ दिल्ली, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद और हापुड़ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट जैसे संगीन अपराधों के करीब 3 दर्जन 36 मुकदमे दर्ज हैं।

थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब बरामद वाहनों के मालिकों की पहचान कर उन्हें गाड़ियां सौंपने की प्रक्रिया में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.