हापुड़: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की मेधावी छात्रा हर्षिता बंगारी ने NEET में 99.46% हासिल कर बढ़ाया जनपद का गौरव

हापुड़

हापुड़ जनपद के जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की मेधावी छात्रा हर्षिता बंगारी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और हापुड़ जनपद का नाम देशभर में रोशन किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की मेधावी छात्रा हर्षिता बंगारी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और हापुड़ जनपद का नाम देशभर में रोशन किया है। हर्षिता ने परीक्षा में 720 में से 598 अंक प्राप्त कर 99.46 परसेंटाइल हासिल किया है।

विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता पर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल परिसर में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल पहुंचने पर हर्षिता और उनके अभिभावकों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गईं।

शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत का परिणाम: डॉ. निधि मलिक

समारोह के दौरान प्रबंध निदेशक डॉ. निधि मलिक ने हर्षिता और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रा के कठोर परिश्रम, अटूट अनुशासन और अध्यापकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि हर्षिता की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

प्रबंधन ने जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

विद्यालय प्रबंधन से डॉ. आयुष सिंघल एवं डॉ. रोहन सिंघल ने हर्षिता की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूरे शिक्षक स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों के सपनों को साकार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्षिता को भविष्य में एक सफल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर देश व समाज की सेवा करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में जश्न और खुशी का माहौल बना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.