महराजगंज में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: राइस मिलों पर 36 घंटे से छापेमारी जारी, नेपाल सीमा से जुड़े तार!

महराजगंज

महराजगंज जनपद के व्यापारिक गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के व्यापारिक गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। जिले की प्रमुख राइस मिलों पर पिछले 36 घंटे से चल रही इस गहन जांच और पूछताछ की कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मची हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें जिले की कई मिलों के वित्तीय दस्तावेजों, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और बैंक खातों को खंगाल रही हैं। इसी क्रम में नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिया स्थित शंकर राइस मिल पर भी आईटी की टीम ने डेरा डाला हुआ है। वहां कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है और मिल प्रबंधन से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है।

हालांकि, इस पूरी कार्रवाई को लेकर आयकर विभाग की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर है कि जांच के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकदी और नेपाल सीमा से जुड़े व्यापारिक दस्तावेज मिले हैं, जिनकी गहनता से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.