जौनपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, 6 चालान

जौनपुर

जौनपुर जनपद में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाले 6 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया।

यह अभियान शहर के प्रमुख स्थलों जैसे सिपाह चौराहा, जेसिस चौराहा, रोडवेज तिराहा और मछलीशहर पड़ाव पर संचालित हुआ। कार्रवाई के दौरान 2 वाहनों से मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए। इसके अलावा टीम ने 3 बाइक गैराजों का औचक निरीक्षण भी किया। ARTO प्रवर्तन ने वाहन चालकों से मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने की अपील की। अभियान में यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार व प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.