फरेन्दा में सनसनी: जेठानी पर ससुर की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मृतक का फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना फरेन्दा क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा में पारिवारिक विवाद के चलते खून-खराबे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना फरेन्दा क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा में पारिवारिक विवाद के चलते खून-खराबे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव की निवासी सुनीता गुप्ता ने अपनी जेठानी शोभा गुप्ता पर अपने ससुर सच्चा राम गुप्ता की हत्या कर शव फेंकने का संगीन आरोप लगाया है। सुनीता के अनुसार, उन्हें इस घटना की जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली।

सूचना मिलते ही थाना फरेन्दा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुनीता गुप्ता के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी जेठानी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद सोनबरसा गांव में हड़कंप मच गया है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.