जौनपुर
जौनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के गोधूपुर गांव की अंकिता तिवारी ने उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यूपी टीजीटी परीक्षा में हिंदी विषय से सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के गोधूपुर गांव की अंकिता तिवारी ने उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यूपी टीजीटी परीक्षा में हिंदी विषय से सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
अंकिता वर्तमान में जौनपुर के तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रो. महेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं। इससे पहले वे नेट और जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उनकी इस सफलता पर शोध निर्देशक प्रो. महेंद्र त्रिपाठी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: बाइक और साइकिल की टक्कर में दो की मौतhttps://t.co/lVgbxatbJA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












