बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के गुलावठी सावन का पवित्र महीना प्रारंभ होते ही हरिद्वार से जल लेकर लौटने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय व्यापारी अलर्ट मोड पर हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी सावन का पवित्र महीना प्रारंभ होते ही हरिद्वार से जल लेकर लौटने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय व्यापारी अलर्ट मोड पर हैं।
कावड़ यात्रा को सुगम बनाने और नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया और प्रमुख व्यापारियों ने नगर कोतवाल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। वार्ता के दौरान पालिका अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई और पथ-प्रकाश का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वहीं, नगर कोतवाल ने शिव भक्तों व स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े पुलिस इंतजाम का भरोसा दिया।
बैठक में व्यापारी वर्ग ने भी नगर की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान प्रमुख रूप से अज्जू गर्ग, कुलदीप नैयर, अमरीश गोयल, मयंक अग्रवाल और राहुल कंसल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे चार वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना से मासूम की हालत बिगड़ गई और पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/v5vX0OFDqp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026












