हापुड़ पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 2 हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक, ओवरस्पीडिंग और हादसों पर लगेगी लगाम

हापुड़

हापुड़ जनपद के जनपद में बढ़ती सड़क कनेक्टिविटी और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण पाने के लिए हापुड़ पुलिस ने हाईटेक तकनीक का सहारा लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के जनपद में बढ़ती सड़क कनेक्टिविटी और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण पाने के लिए हापुड़ पुलिस ने हाईटेक तकनीक का सहारा लिया है। गुरुवार को शासन से प्राप्त 2 अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्पीड रडार और ई-चालान से होगी निगरानी

इन बाइकों में स्पीड रडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और ई-चालान सिस्टम लगे हैं। इसके माध्यम से पुलिस किसी भी स्थान पर खड़े होकर या गश्त के दौरान वाहनों की गति माप सकेगी। तय सीमा से अधिक स्पीड पाए जाने पर मौके पर ही स्वतः ई-चालान कट जाएगा। एसपी ने बताया कि नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों पर स्थायी कैमरे न होने से ओवरस्पीडिंग पर अंकुश लगाना कठिन था, जिससे अब हादसों में कमी आएगी।

जाम और अपराध पर भी होगी त्वरित कार्रवाई

यह इंटरसेप्टर बाइकें न केवल ट्रैफिक नियंत्रण बल्कि व्यस्त बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भी मुस्तैद रहेंगी। दोपहिया वाहन होने के कारण पुलिस जाम की स्थिति में भी तुरंत मौके पर पहुंच सकेगी।

एसपी ने पुलिस टीम को ओवरस्पीडिंग, गलत पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीक आवर्स के दौरान प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.