बुलंदशहर:अहमदगढ़ में जलभराव से बच्चों की शिक्षा पर संकट, गंदे पानी के बीच से स्कूल जाने को मजबूर मासूम

अहमदगढ़

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड पहासू के ग्राम अहमदगढ़ में जलभराव की विकराल समस्या ने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का जीवन दूभर कर दिया है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड पहासू के ग्राम अहमदगढ़ में जलभराव की विकराल समस्या ने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का जीवन दूभर कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मासूम बच्चे गंदे और बदबूदार पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ग्राम पंचायत के विकास दावों और जल निकासी की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और श्मशान घाट का एक ही मुख्य मार्ग

ग्रामीणों के अनुसार, जिस रास्ते पर यह गंभीर जलभराव हुआ है, वही रास्ता प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और श्मशान घाट तक जाता है। बरसात के बाद से ही सड़क पर लबालब पानी भरा हुआ है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को इसी नारकीय स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

कागजी विकास की खुली पोल: स्थानीय लोगों का आरोप है कि कागजों में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल उलट है।

बीमारियों का खतरा: नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं।

जांच और स्थायी समाधान की मांग

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर,जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए और मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाए।

ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

इस पूरे मामले पर खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामला अभी सीधे तौर पर संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी। समस्या के स्थायी निस्तारण और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित टीम को निर्देशित किया जाएगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.