बुलंदशहर:मुमरेजपुर से सतवरा लिंक मार्ग पर गहरा गड्ढा बना हादसों का कारण, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मुमरेजपुर–सतवरा लिंक मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच बना एक गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मुमरेजपुर–सतवरा लिंक मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच बना एक गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक, साइकिल और चार पहिया वाहन चालकों को आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है या फिर बाल-बाल बचना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के बीच अचानक गड्ढा सामने आने पर वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह लिंक मार्ग आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों को आपस में जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली छात्र-छात्राएं और कामकाजी लोग आवागमन करते हैं।

सड़क की इस जर्जर हालत और गहरे गड्ढे को लेकर स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं। इतना महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक इस गड्ढे की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।सड़क पर बढ़ते हादसों के खतरे को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और लोक निर्माण विभाग  से गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि किसी भी बड़ी अनहोनी या जानमाल के नुकसान से पहले इस गड्ढे की तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.